वारंटियों पर शिकंजा: बिलरियागंज पुलिस ने 05 अभियुक्त दबोचे

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में रामबचन पुत्र अमेरिका, जालन्धर पुत्र लालसा, अमेरिका पुत्र स्व० स्वारथ, हरिओम पुत्र अमेरिका निवासीगण ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज तथा शाहआलम पुत्र स्व० जमालुउद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *