पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन

Azamgarh Uttar Pradesh

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस परिवार के सर्वांगीण विकास एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन, आजमगढ़ में विभिन्न खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस कर्मियों के 50 से अधिक बच्चे उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

➡️आरक्षी सुनील कुमार सिन्दे, जो ब्लैक बेल्ट सेकेंड डान एवं साउथ कोरिया के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, द्वारा पुलिस कर्मियों के बच्चों को नियमित रूप से ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

➡️बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल के प्रति उनकी लगन को देखते हुए दिनांक 22 मार्च 2026 को पुलिस लाइन परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन कराया गया। यह टेस्ट उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

➡️प्रतियोगिता एवं प्रमोशन टेस्ट का संचालन फेडरेशन की ओर से आए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक अरविंद यादव (ब्लैक बेल्ट, थर्ड डान, कोरिया इंटरनेशनल मास्टर) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों के तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट प्रमोशन प्रदान किया।

➡️इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें अनुशासन एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *