नशे में धुत व्यक्ति ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, मौत

Azamgarh Azamgarhcity

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा ग्राम में बीती शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्गों इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा निवासी कंचन पत्नी बलिराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी सुक्खू पुत्र कलवारी बीती शाम 6:00 बजे के करीब शराब के नशे में धुत होकर जा रहा था, इस दौरान घर के सामने बैठे उसके ससुर 65 वर्षीय राज तिलक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत सुक्खू ने राज तिलक पर पत्थर से सिर पर कई बार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस बाबत फूलपुर थाने पर बात करने पर बताया गया कि मामले में आरोपी सुक्खू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *