दिवंगत बी.एल.ओ. साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

Azamgarh Uttar Pradesh

आम आदमी पार्टी आज़मगढ़ इकाई ने जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में एवं प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में मोदी सरकार के चुनावी घोटाले की भेंट चढ़े दिवंगत बी.एल.ओ. साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मृतक बी.एल.ओ. कर्मचारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि लगभग २५ से ज़्यादा बीएलओ ने सरकार और चुनाव आयोग के तुगलकी फरमान के चलते अपना जीवन समाप्त कर लिया हम आज जुटकर उन सभी स्वर्गीय आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और भारतीय जानलेवा पार्टी तथा चुनाव आयोग से माँग करते है कि वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है इसे समाप्त करने के लिए एसआईआर को हथियार की तरह सरकार इस्तेमाल कर रही है जिसका पुरज़ोर विरोध होगा उन्होंने आह्वान किया किया कि प्रताड़ित होने पर जा देने की बजाये बीएलओ संघर्ष का रास्ता चुनें जान देने से अत्याचार ख़त्म नहीं होगा

जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार मृतक बी.एल.ओ. कर्मचारियों के परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी एवं सुरक्षा गारंटी प्रदान करे तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस नीति बनाए।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक,तनवीर रिज़वी,उमेश यादव,रमेश मौर्य,बाबूराम यादव,कलीमुर्रहमान,अनिल यादव,जीवन ज्योति,रमेश पांडेय सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *