वरिष्ठ पदाधिकारी व विधानसभाओं के सेक्टर, जोन, ब्लॉक प्रभारी की बैठक को संबोधित करते हुए-धर्मेंद्र यादव

Azamgarh Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी की एस. आई. आर. के सिलसिले में पी.डी.ए. भवन, मुख्य पार्टी कार्यालय, अनवरगंज, आजमगढ़ पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों,विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारी व विधानसभाओं के सेक्टर, जोन, ब्लॉक प्रभारी की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भा.ज.पा शासन सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है उसका संविधान व लोकतंत्र में विश्वास नहीं है केवल दमन,अत्याचार व फर्जी मुकदमों में फंसा कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है जिसको समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि लोग संघर्ष कर और मुस्तैदी से खड़े होकर भा.ज.पा. के फॉर्म-7 को भरने में नाकाम किया क्योंकि हम लोगों को यह संघर्ष 2027 का चुनाव जीतने तक का जारी रहेगा हमारे कार्यकर्ता कटिबद्ध है।
भा.ज.पा. की दोनों सरकारें जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल पूंजी पतियों के लिए काम कर रही हैं देश में प्रधानमंत्री ने अमेरिका से रेट डील कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी इजरायल व अन्य कई पूंजीवादी मुल्कों से हथियार लेने का समझौता किया है जो हमारे मित्र देश थे उन्हें छोड़ दिया है। एपस्टीन में सरकार के मंत्रियों व नेताओं का नाम आने से भारत देश का अपमान हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है निवेश के नाम पर केवल घोषणाएं हो रही हैं 10 साल होने जा रहे हैं एक भी निवेश जमीन पर काम नहीं कर रहे हैं प्रदेश की जनता योगी सरकार से उब चुकी है सनातन की बात करने वाली भा.ज.पा. सरकार सनातन धर्म के शंकराचार्य को फर्जी मुकदमों में फंसाने से बाज नहीं आ रही है प्रदेश की जनता योगी सरकार को हटाकर खुशहाली व तरक्की के लिए अखिलेश यादव को सत्ता में लाना चाहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।
कार्यक्रम में एमएलसी व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव,विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ.संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद,डॉ.एच.एन. सिंह पटेल, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व चंद्र देव राम यादव करैली,पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ राम दुलार राजभर,पूर्व एमएससी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, श्याम बहादुर सिंह यादव, अजीत राव, शिवमूरत यादव, डॉ हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव,राम आसरे चौहान, राजनरायन यादव, शोभनाथ यादव,जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव, नसीमुद्दीन शेख आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *