महाकुंभ सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 1042 पुलिसकर्मी सम्मानित

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के बाद जनपद आजमगढ़ में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा के क्रम में महाकुंभ ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 1042 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आपको बता दे की पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों की सराहना की गई, जिन्होंने महाकुंभ के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, प्रशिक्षाधीन आईपीएस प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय, गौरव शर्मा एवं अजय विक्रम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना पुलिस बल की बड़ी उपलब्धि है, जिसमें सभी कर्मियों की मेहनत और समर्पण सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *